Sonbhadra News: डीसीएम ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत.
बभनी-रेणुकूट मार्ग पर संवरा गांव के पास रविवार शाम एक डीसीएम ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चपकी निवासी शुभम जायसवाल (22) पुत्र शिव शरण के रूप में हुई है।
sonbhadra
9:37 PM, Mar 8, 2026
Share:


पुलिस ने बताया मृतक के परिजनों को घटना की बाबत सूचित कर दिया गया है।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
बभनी-रेणुकूट मार्ग पर संवरा गांव के पास रविवार शाम एक डीसीएम ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान चपकी निवासी शुभम जायसवाल (22) पुत्र शिव शरण के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शुभम जायसवाल अपनी बाइक से रेणुकूट की ओर जा रहा था। जैसे ही वह संवरा गांव के पास पहुंचा, रेणुकूट की तरफ से आ रहे एक डीसीएम ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर यातायात बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना करने वाले डीसीएम ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।
