मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a young man fell from the balcony while taking ice cream the incident was captured in cctv

Sonbhadra News: आइसक्रीम लेने के दौरान बालकनी से गिरा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना.

रेणुकूट के हिंडालको कॉलोनी में आइसक्रीम लेने के दौरान एक युवक अचानक संतुलन खो बैठा और बालकनी से नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। घटना पिपरी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

sonbhadra

9:56 PM, Jun 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: आइसक्रीम लेने के दौरान बालकनी से गिरा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई घटना.
logo

आइसक्रीम लेने के दौरान बालकनी से गिरते युवक की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट नगर स्थित हिंडालको कॉलोनी में बुधवार को एक युवक के साथ अजीबो गरीब हादसा हो गया। आइसक्रीम लेने के दौरान युवक अचानक संतुलन खो बैठा और बालकनी से नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तत्काल उसकी मदद के लिए दौड़ पड़े। बता दे कि कॉलोनी में आइसक्रीम बेचने वाले से बालकनी में खड़े होकर आइसक्रीम लेने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। हादसा होते ही परिजनों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए घायल युवक को उठाया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। युवक की हालत को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल बना रहा। हालांकि युवक की स्थित ठीक है। इस बीच पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद चर्चाओ का बाज़ार गर्म रहा। पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट नगर स्थित हिंडालको कॉलोनी में हुई यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.