ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a young man fell uncontrolled into the well died the body was removed from the water with the help of a honda generator

Sonbhadra News: कुएं में अनियंत्रित होकर गिरा युवक, पानी में डूबने से हुई मौत.

रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी में उस समय दुःखद हादसा घटित हो गया जब कुएं में अनियंत्रित होकर एक युवक गिरा गया, जिससे उसकी मौत हो गईं। मौके पर पहुंची प्रसाशन ने हौंडा जनरेटर की मदद से कुएं का पानी निकालकर शव को बाहर निकलवाया। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित दो बच्चें छोड़ गया।

sonbhadra

4:34 PM, Oct 21, 2025

Share:

Sonbhadra News: कुएं में अनियंत्रित होकर गिरा युवक, पानी में डूबने से हुई मौत.
logo

रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी शराब ठेके के पास की घटना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: कन्हैया लाल यादव, रायपुर।

सोनभद्र।

रायपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। खलियारी शराब ठेके के पास अपने घर के आंगन में मौजूद कुएं में 31 वर्षीय धर्मेंद्र मौर्या नशे की हालत में अनियंत्रित होकर गिर गया था। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।  जानकारी मिलने के बाद रायपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर युवक को कुएं से निकालने की कार्रवाई शुरू की। शव को सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस ने होंडा जनरेटर का उपयोग कर कुएं का पानी बाहर निकाला। पानी पूरी तरह निकालने के बाद धर्मेंद्र का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय धर्मेंद्र मौर्या पुत्र हरी चरण मौर्या के रूप में हुई है।

Img

वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा नशे की हालत में अनियंत्रित होने के कारण घटित हुई। पुलिस ने लोगों को खुले कुओं और अन्य खतरनाक स्थानों के पास सुरक्षा बरतने की चेतावनी दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.