Sonbhadra News: दाह संस्कार से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी थी टक्कर.
सिंगरौली हाइवे से मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना रणहोर के सप्तहवा मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान अनपरा थाना क्षेत्र के धुर्वाह निवासी 25 वर्षीय लालमन पुत्र देवशरण के रूप में हुई है।
sonbhadra
2:34 PM, Nov 6, 2025
Share:


मृत युवक की फ़ाइल फ़ोटो।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
सिंगरौली हाइवे से मिर्चाधुरी रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह घटना रणहोर के सप्तहवा मोड़ के पास हुई। मृतक की पहचान अनपरा थाना क्षेत्र के धुर्वाह निवासी 25 वर्षीय लालमन पुत्र देवशरण के रूप में हुई है। लालमन अपने चाचा का दाह संस्कार कर लाल टावर काशी मोड़ स्थित अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान रणहोर के सप्तहवा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल लालमन को राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा नगर के संयुक्त अस्पताल अनपरा ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रेनुसागर मोर्चरी में रखवा दिया है। अनपरा थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से लालमन की मृत्यु हुई है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



