मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a young man trapped in a closed mine was rescued safely by the police and fire service team

Sonbhadra News: बंद खदान में फंसा युवक, पुलिस और फायर सर्विस टीम की वजह से सुरक्षित निकाला बाहर.

ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में सोमवार को एक व्यक्ति बंद पड़ी पानी भरी खदान में उतरकर बीच पानी में फंस गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी समझाने के बाद व्यक्ति खुद तैरकर बाहर आ गया। व्यक्ति की पहचान हरिश्चंद्र यादव निवासी रेलवे बिल्ली स्टेशन के रूप में हुई है।

sonbhadra

6:56 PM, May 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: बंद खदान में फंसा युवक, पुलिस और फायर सर्विस टीम की वजह से सुरक्षित निकाला बाहर.
logo

पानी से भरे खदान में उतरा व्यक्ति बीच में फसा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक व्यक्ति बंद पानी से भरी खदान में उतर गया और तैरते-तैरते बीच पानी में फंस गया। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने कपड़े उतारकर अचानक खदान में छलांग लगा दी थी। व्यक्ति काफी देर तक पानी में इधर-उधर तैरता रहा, लेकिन बाद में वह बीच पानी में फंस गया। लोगों द्वारा शोर मचाने और सूचना देने पर ओबरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम भी राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंच गई। पुलिस और फायर सर्विस टीम ने व्यक्ति को लगातार समझाने का प्रयास किया। काफी देर की मशक्कत और समझाइश के बाद व्यक्ति खुद तैरकर बाहर आ गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

Img

व्यक्ति की पहचान हरिश्चंद्र यादव पुत्र स्वर्गीय हजारी लाल निवासी रेलवे बिल्ली स्टेशन के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे की हालत में था, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। पुलिस ने बताया कि आज दिनांक 18 मई 2026 को सूचना मिली थी कि बंद पड़ी पानी भरी खदान में एक व्यक्ति नहा रहा था और तैरते हुए बीच पानी में फंस गया है। सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य करते हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.