Sonbhadra News: बिल्ली स्टेशन पर पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया युवक, पैर कटा.
ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली स्टेशन पर रविवार रात पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में 38 वर्षीय बबलू का बायां पैर कटकर अलग हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया। लोगों की सूचना पर पहुंची 102 एंबुलेंस ने घायल को सीएचसी चोपन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज सोनभद्र रेफर कर दिया गया।
sonbhadra
10:28 PM, Sep 6, 2026
Share:


बिल्ली स्टेशन हादसे में घायल युवक का अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक और घटना की जानकारी लेते पुलिसकर्मी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
ओबरा थाना क्षेत्र के बिल्ली स्टेशन पर रेलवे पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में युवक का बायां पैर गुठने के ऊपर से कटकर अलग हो गया। घटना के बाद स्टेशन परिसर और आसपास हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 102 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल को सीएचसी चोपन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सोनभद्र रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, बिल्ली गजराज नगर निवासी 38 वर्षीय बबलू पुत्र श्री रामबली रविवार रात बिल्ली स्टेशन पर रेलवे पटरी पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसका बायां पैर कटकर अलग हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को संभाला और एंबुलेंस को सूचना दी। 102 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बबलू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन लेकर गई।
विज्ञापन
अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात नवनीत श्रीवास्तव ने बताया कि रात करीब नौ बजे बायां पैर कटने का एक्सीडेंटल केस अस्पताल लाया गया था। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज सोनभद्र रेफर कर दिया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही ओबरा थाना पुलिस भी सीएचसी चोपन पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने घायल और अस्पताल कर्मियों से घटना के बारे में जानकारी ली। हादसे की सूचना परिजनों को भी दे दी गई है। घायल बबलू ने बताया कि उस समय एक ट्रेन क्रॉस हो रही थी। इसी दौरान दूसरी पैसेंजर ट्रेन आने पर उसका ध्यान नहीं गया और वह उसकी चपेट में आ गया। उसने यह भी स्पष्ट किया कि वह रेलवे क्षेत्र में कोयला उतारने के लिए नहीं गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



