मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a youth attempted self immolation in the collectorate premises a major accident was averted due to the alertness of security personnel video goes viral

Sonbhadra News: कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, वीडियो वायरल.

कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को एक युवक ने कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया। डीएम कार्यालय के बाहर उसने अपने ऊपर डीजल डाल लिया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से समय रहते उसे रोक लिया गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

10:09 PM, Jul 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: कलेक्ट्रेट परिसर में युवक ने आत्मदाह का किया प्रयास, सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, वीडियो वायरल.
logo

कलेक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह के प्रयास के बाद हिरासत में लिया गया युवक, पुलिस कर रही पूछताछ।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक अपने ऊपर डीजल डालकर डीएम कार्यालय के बाहर पहुंच गया और आग लगाने की कोशिश करने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और ज्वलनशील पदार्थ हटाकर बड़ा हादसा होने से बचा लिया। आत्मदाह के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। घटना की सूचना मिलते ही रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गए। वहां उससे पूछताछ की जा रही है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक की पहचान गाजीपुर निवासी आशीष लाल यादव पुत्र हरिद्वार यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने दावा किया कि घोरावल विकासखंड में तैनात एक सफाईकर्मी महिला से उसका संबंध है। युवक का कहना है कि वह महिला को अपने साथ रखना चाहता था, लेकिन उसके दूरी बनाने से वह मानसिक तनाव में आ गया। इसी कारण उसने यह कदम उठाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक डीजल से भरी बोतल लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचा था। वह डीएम कार्यालय के सामने खुद को आग लगाने ही वाला था कि वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रूप से अस्थिर या परेशान प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस युवक द्वारा लगाए गए दावों की सत्यता की जांच कर रही है। संबंधित पक्षों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल युवक सुरक्षित है और पुलिस अभिरक्षा में रखकर उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.