ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news a youth riding a bike died due to a strong collision with a pickup another seriously injured

Sonbhadra News: पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल.

विण्ढमगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह धिचोरवा-करहिया मार्ग पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार 19 वर्षीय शनिदेव की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार 15 वर्षीय कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों कुड़वा लौट रहे थे, तभी हादसा हुआ; पिकअप चालक वाहन समेत फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

sonbhadra

1:12 PM, Nov 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल.
logo

सड़क हादसे ने छीनी 19 वर्षीय शनिदेव की जिंदगी, क्षतिग्रस्त बाइक छोड़ गई दर्दनाक दुर्घटना की निशानी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

विण्ढमगंज थाना क्षेत्र के कुड़वा और धिचोरवा बॉर्डर के पास मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा धिचोरवा-करहिया मार्ग पर हुआ। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा कुड़वा के तुमिया टोला निवासी शनिदेव (19) पुत्र विजय और कमलेश (15) पुत्र देवनाथ मोटरसाइकिल से करहिया की ओर से अपने घर कुड़वा लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों अपने रिश्तेदार के यहां से वापस आ रहे थे। इसी दौरान धिचोरवा-करहिया मार्ग पर सामने से आए तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शनिदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कमलेश के जांघ और पैर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल कमलेश को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। घटना की जानकारी देते हुए गंगा यादव ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, विण्ढमगंज थाना प्रभारी ने बताया कि प्रशासन मौके पर मौजूद है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.