मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news aam aadmi party s demonstration on india us trade deal demand for discussion in parliament serious allegations against pm modi

Sonbhadra News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, संसद में चर्चा की मांग, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप.

भारत-अमेरिका संभावित ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए संसद में विस्तृत चर्चा की मांग की है। आरोप सरकार देश की अस्मिता और सम्मान को अमेरिका के हाथों गिरवी रख रही है।

sonbhadra

2:51 PM, Feb 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन, संसद में चर्चा की मांग, पीएम मोदी पर लगाए गंभीर आरोप.
logo

ट्रेड डील एक मंत्री ने दूसरे मंत्री से डील की है और संबंधित मंत्रियों को संसद में स्पष्टीकरण देना चाहिए- रमेश गौतम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

भारत-अमेरिका संभावित ट्रेड डील के विरोध में आम आदमी पार्टी ने रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए संसद में विस्तृत चर्चा की मांग की है। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए इस समझौते की शर्तों, लाभार्थियों और दूरगामी प्रभावों पर न तो संसद को विश्वास में लिया गया है और न ही जनता के सामने पारदर्शिता बरती गई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ भारतीय उद्योग समूहों के खिलाफ चल रही जांच और वित्तीय अनियमितताओं की खबरों के बीच इस समझौते का समय कई सवाल खड़े करता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार देश की अस्मिता और सम्मान को अमेरिका के हाथों गिरवी रख रही है। आम आदमी पार्टी ने मौजूदा स्थिति की तुलना औपनिवेशिक काल से करते हुए कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी भारत पर अमेरिका का दबाव बढ़ रहा है। पार्टी नेताओं का कहना है कि सरकार की नीतियां किसान और गरीब विरोधी हैं तथा इससे देश की संप्रभुता प्रभावित हो सकती है। रमेश गौतम ने कहा कि भारत अपनी लगभग 40 प्रतिशत तेल जरूरत रूस से पूरी करता है, लेकिन अमेरिका के दबाव में नीतियों में बदलाव के आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकार की प्राथमिकताओं पर सवाल खड़े होते हैं। पार्टी नेता ने कहा कि भारत में किसानों को सालाना 6,000 रुपये की सहायता मिलती है, जबकि अमेरिका में किसानों को कहीं अधिक सब्सिडी मिलती है। ऐसे में भारतीय किसान अमेरिकी किसानों से प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर पारदर्शिता नहीं बरती गई और संसद में चर्चा नहीं हुई, तो सड़कों से संसद तक आंदोलन किया जाएगा, जैसा कि किसान बिलों के दौरान हुआ था। कार्यक्रम में दिनेश पटेल, राजेंद्र मौर्य, अनवर अली अंसारी, राजेश कुमार, शैल कुमारी, शमशाम अली, ललित पटेल, लक्ष्मीनारायण गोविंद चौबे, नागेंद्र कुमार मौर्य, मुनौयर अली, असलउद्दीन, जोखन पटेल और श्रवण कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.