Sonbhadra News: महंगाई और LPG कीमतों के विरोध में आप का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन.
आम आदमी पार्टी सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय लोढ़ी में बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सौंपकर गैस कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
sonbhadra
4:38 PM, Mar 14, 2026
Share:


आप पार्टी ने गैस कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी सोनभद्र के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में जिला मुख्यालय लोढ़ी में बढ़ती महंगाई और एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र सौंपकर गैस कीमतों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह और काशी प्रांत के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज पांडे मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा कि देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान है और इसका सबसे ज्यादा असर गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता और छोटे कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। होटल, ढाबा और छोटे व्यापारियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज पांडे ने कहा कि सरकार की नीतियों और गैस की कमी के कारण देशभर में बेरोजगारी बढ़ने की आशंका है। संयुक्त जिला महासचिव अनवर अली अंसारी ने कहा कि देश में उपयोग होने वाली करीब 60 प्रतिशत एलपीजी आयात की जाती है और अंतरराष्ट्रीय हालात का असर भी आपूर्ति पर पड़ रहा है। महिला विंग की शैल कुमारी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए गैस कीमतों में कमी करने की मांग की। वहीं रॉबर्ट्सगंज विधानसभा अध्यक्ष दिनेश पटेल ने बताया कि पार्टी ने चार प्रमुख मांगें रखी हैं- घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में वृद्धि वापस लेने, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने, गरीब और मध्यम वर्ग को गैस पर विशेष सब्सिडी देने और महंगाई पर नियंत्रण के लिए स्पष्ट नीति लागू करने की मांग शामिल है। प्रदर्शन के दौरान तौकीर अहमद खान, विवेक पांडे, केवल सिंह कुशवाहा, राजेश कुमार, राजेंद्र मौर्या, ललित पटेल, प्रेम कन्नौजिया, संदीप कुमार, शंकर निषाद, श्रीकांत त्रिपाठी, वशिष्ठ पनिका और विश्वनाथ सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
