मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news abhay s laughter ended forever the calm lactating child died by burning under suspicious circumstances

Sonbhadra News: अभय की किलकारी हमेशा के लिए हुई शांत, दुधमुंहे बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में झूलसकर मौत.

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार चौकी क्षेत्र के मरुवट टोला मे मंगलवार को शाम एक कच्चे घर मे पुआल पर सो रहे दुधमुंहे बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अंगीठी की आग की चपेट में आने से छह माह का बच्चा जलकर मौत हुई होगी।

sonbhadra

9:06 PM, Feb 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: अभय की किलकारी हमेशा के लिए हुई शांत, दुधमुंहे बच्चे की संदिग्ध परिस्थिति में झूलसकर मौत.
logo

अंगीठी की आग की चपेट में आने से मौत की आशंका।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद अन्तर्गत घोरावल कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार चौकी क्षेत्र के मरुवट टोला मे मंगलवार को शाम एक कच्चे घर मे पुआल पर सो रहे दुधमुंहे बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि अंगीठी की आग की चपेट में आने से छह माह का बच्चा जलकर मौत हुई होगी। मिली जानकारी के अनुसार शिवद्वार क्षेत्र के मरुवट टोला के रहने वाले सत्यनारायण बैगा के 6 माह के पुत्र अभय को कच्चे घर में पुआल पर बिस्तर बिछाकर सुलाया गया था। बताया गया कि बगल में अंगीठी जल रही थी। जिसकी वजह से बिस्तर में आग पकड़ लिया और बच्चा अभय आग से गंभीर रुप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज शिवद्वार कवींद्र यादव अपने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लिए। परिजनों द्वारा दिए गए सूचना पर पंचनामा की कार्यवाही कर शव को शाम पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस भेजा गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वही घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया। हर कोई कह रहा था भगवान किसी को ऐसा दिन ण दिखाए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.