मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news absconding accused arrested in rape case chopan police surrounded and arrested him from mirzapur

Sonbhadra News: दुष्कर्म मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, चोपन पुलिस ने घेराबंदी कर मिर्जापुर से दबोचा.

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के नेतृत्व में दुष्कर्म मामले में फरार अभियुक्त को घेराबंदी कर मिर्जापुर से दबोचा गया।

sonbhadra

1:30 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुष्कर्म मामले में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, चोपन पुलिस ने घेराबंदी कर मिर्जापुर से दबोचा.
logo

अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

जनपद में महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त सरवर को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त को 30 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7:15 बजे मिर्जापुर जनपद के खैराही रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सरवर पुत्र शमशेर, निवासी लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 21 वर्ष के रूप में हुई है। वह थाना चोपन में पंजीकृत मु.अ.सं. 128/2026, धारा 65(1), 87, 137(2), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित था। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल गोविंद कुमार शामिल थे। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.