मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news absconding warranty arrested sent to court

Sonbhadra News: फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया.

बीजपुर पुलिस को वारंटी गिरफ्तारी अभियान में बड़ी सफलता मिली। फरार वांछित वारंटी को पुलिस ने दबोच लिया। अभियुक्त शिव कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी वाराणसी के पहाड़िया क्षेत्र का निवासी है। बढ़ौली चौराहा, रॉबर्ट्सगंज से हुई गिरफ्तारी। अभियुक्त के खिलाफ पहले से वारंट जारी था।

sonbhadra

8:54 PM, Mar 25, 2026

Share:

Sonbhadra News:  फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया.
logo

आरोपी शिव कुमार गुप्ता वाराणसी के पहाड़िया क्षेत्र का निवासी है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत बीजपुर पुलिस को बुधवार को महत्वपूर्ण सफलता मिली। अभियान के क्रम में थाना बीजपुर की टीम ने एक फरार वांछित वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजपुर पुलिस ने अभियुक्त शिव कुमार गुप्ता पुत्र इंद्रजीत निवासी पहाड़िया, वाराणसी को बढ़ौली चौराहा, रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था, जिसके अनुपालन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। थानाध्यक्ष बीजपुर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु भेज दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.