ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news abvp activists blew the effigy of cabinet minister omprakash rajbhar the police took a boat with the police

Sonbhadra News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का फूंका पुतला, पुलिस के साथ हुई नौकझोक.

रामस्वरूप विश्वविद्यालय में लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों और हमलावर बाहरी तत्वों पर कार्रवाई की मांग ABVP ने की है। ABVP ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का पुतला फूंका गया।

sonbhadra

6:55 PM, Sep 4, 2025

Share:

Sonbhadra News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का फूंका पुतला, पुलिस के साथ हुई नौकझोक.
logo

प्रदर्शन करते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्त्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गुरुवार को प्रदेश के 12 जिलों के साथ सोनभद्र में भी प्रदर्शन किया। यह विरोध रामस्वरूप विश्वविद्यालय में हुए पुलिस लाठीचार्ज और बाहरी गुंडों के हमले के खिलाफ था। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ABVP कार्यकर्त्ताओ ने मुख्यमंत्री से 48 घंटे में कार्रवाई की मांग की है।

Img

उन्होंने लाठीचार्ज के दोषी पुलिसकर्मियों और हमलावर बाहरी तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है। ABVP ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बता दे कि विश्वविद्यालय में विधि पाठ्यक्रम बिना मान्यता के चल रहा था और अवैध वसूली की जाती थी जिससे विद्यार्थियों के साथ अन्याय हो रहा था।

विज्ञापन

Img

मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने ABVP कार्यकर्ताओं को गुंडा और पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ABVP सोनभद्र के विभाग संयोजक सौरभ सिंह ने राजभर के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि राजभर को ABVP के इतिहास की जानकारी नहीं है।

Img

संगठन की स्थापना उनके जन्म से पहले हुई थी। ABVP कार्यकर्ताओं ने बढोली चौराहे पर राजभर का पुतला दहन किया। संगठन ने मांग की है कि राजभर अपने बयान के लिए माफी मांगें और पद से इस्तीफा दें। पुलिस ने पुतला दहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ABVP ने स्पष्ट किया कि वह अपने मान-मर्यादा के खिलाफ किसी भी बात को सहन नहीं करेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.