ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news abvp protest against neet paper leak nta s effigy burnt

Sonbhadra News: NEET पेपर लीक के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, NTA का फूंका पुतला.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ओबरा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक के विरोध में NTA का पुतला फूंककर नारेबाजी की गई। छात्र नेताओं ने पेपर लीक में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और NTA की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई।

sonbhadra

7:17 PM, May 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: NEET पेपर लीक के विरोध में ABVP का प्रदर्शन, NTA का फूंका पुतला.
logo

स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन करते ABVP कार्यकर्त्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को ओबरा स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ABVP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं छात्र नेता मनमोहन निषाद ने कहा कि शिक्षा माफिया देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं सोनभद्र विभाग संयोजक सौरभ सिंह पंकज ने कहा कि NTA द्वारा बार-बार परीक्षाओं में गड़बड़ी होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मांग की कि एजेंसी की कार्यप्रणाली की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। इस मौके पर इकाई मंत्री कार्तिक तिवारी, अभय प्रताप सिंह, शिखर सोनी, शिवम अग्रहरि, नील प्रताप सिंह, लकी पाठक, मंगल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.