ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news accident before the festival idol artist died after coming in contact with 11 thousand volt electric wire

Sonbhadra News: त्योहार से पहले हादसा: 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मूर्ति कलाकार की मौत.

नगवां के पनिकप खुर्द में 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 23 वर्षीय मूर्ति कलाकार संदीप विश्वकर्मा की मौत हो गई। बारिश के दौरान डीजे वाहन पर तिरपाल ढकते समय हादसा हुआ, सीएचसी वैनी में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

sonbhadra

1:11 PM, Oct 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: त्योहार से पहले हादसा: 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से मूर्ति कलाकार की मौत.
logo

बिजली हादसे में जान गंवाने वाले संदीप की तस्वीर और घटनास्थल पर जुटे परिजन व ग्रामीणों की भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

नगवां ब्लॉक क्षेत्र के पनिकप खुर्द गांव में गुरुवार शाम 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से 23-24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान संदीप विश्वकर्मा पुत्र कांता प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी पनिकप खुर्द, थाना रायपुर के रूप में हुई है। संदीप खलियारी बाजार से आगे मुख्य मार्ग पर विश्वकर्मा मूर्ति कला केन्द्र के नाम से दुकान चलाते थे। वह मूर्ति बनाने के कुशल कलाकार थे और कम उम्र में ही अपनी कला के कारण क्षेत्र में पहचान बना चुके थे। बताया गया कि नवरात्रि को लेकर संदीप दुर्गा प्रतिमा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियां तैयार कर रहे थे। उन्हें अलग-अलग स्थानों से मूर्तियों के ऑर्डर भी मिले थे। मूर्ति निर्माण के साथ वह डीजे बजाने का काम भी करते थे। बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से डीजे के सामान को बचाने के लिए संदीप डीजे वाहन पर चढ़कर तिरपाल ढकने लगे। इसी दौरान वह वाहन के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में संदीप को उपचार के लिए सीएचसी वैनी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। घटना से क्षेत्र के लोगों में भी शोक व्याप्त है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.