ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news accident due to brake failure in markundi valley dcm filled with paint overturned

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में ब्रेक फेल होने से हादसा, पेंट से भरी डीसीएम पलटी.

एक बार फिर मारकुण्डी घाटी पर दुर्घटना घटित हुई बेकाबू पेंट लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर मारकुंडी घाटी में पलट गईं। जिससे लदा पेंट बिखर कर तीतर-बितर हो गया। गनीमत रही की वाहन में स्वार चालक और परिचालक को गंभीर चोट नहीं आई।

sonbhadra

7:17 PM, Sep 7, 2025

Share:

Sonbhadra News: मारकुंडी घाटी में ब्रेक फेल होने से हादसा, पेंट से भरी डीसीएम पलटी.
logo

घटना में लदा पेंट पुरी तरह बिखरा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र की मारकुंडी पुरानी घाटी पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गाजियाबाद से उड़ीसा के संभल जा रही पेंट से लदी डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं। चालक के मुताबिक घाटी उतरते समय अचानक वाहन के ब्रेक फेल हो गए। जिससे डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई।

Img

मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में वाहन में लदा पेंट बिखर कर सड़क पर फैल गया। चालक ने घटना की पुरी जानकारी वाहन स्वामी को दी। सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी धर्म नारायण भार्गव अपने हमराहीयों के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर स्थित मारकुंडी घाटी में रविवार शाम एक बड़ा हादसा होने से बच गया। पेंट से लदा एक डीसीएम ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदा पेंट सड़क पर बिखर गया।

Img

चालक इमरान ने बताया कि वह गाजियाबाद से उड़ीसा के संभल जा रहा था। ट्रक में 20 लीटर के 500 डिब्बे और 10 लीटर के 250 डिब्बे पेंट लदे थे। मारकुंडी घाटी के दूसरे मोड़ पर ब्रेक फेल होने से वाहन अनियंत्रित हो गया। हादसे में खलासी को मामूली चोटें आईं। बता दे कि मारकुंडी घाटी में पर बने बेतरकीब तरिके की रोड की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

Img

स्थानीय लोगों में अक्सर होती दुर्घटनाओ को लेकर जिला प्रशासन के प्रति गुस्सा देखने को मिला। उनका कहना है कि मात्र दुर्घटना का केस समझ कर प्रशासन कार्य करती है दुर्घटना कैसे हो रही इसपर कैसे अंकुश लगाया जाये इस तरफ ध्यान नहीं दिया जाता।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.