मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news accident due to high voltage current in jheeloon village husband and wife died due to electrocution

Sonbhadra News: झीलों गांव में हाई वोल्टेज करंट से हादसा, पति-पत्नी की करंट लगने से मौत.

बीजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम हाई वोल्टेज करंट आने से श्रीराम (65) और पत्नी फूलमती (63) की मौत हो गई। दरवाजा खोलते समय फूलमती करंट की चपेट में आईं, बचाने गए श्रीराम भी झुलस गए। इसी दौरान इंद्रा देवी भी करंट से गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने 11 हजार वोल्ट की लाइन बंद कराकर स्थिति संभाली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

10:10 PM, May 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: झीलों गांव में हाई वोल्टेज करंट से हादसा, पति-पत्नी की करंट लगने से मौत.
logo

घटना में इंद्रा देवी (लगभग 60 वर्ष), पत्नी कृष्ण माधव, भी झुलस गईं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलों में शुक्रवार शाम कई घरों में हाई वोल्टेज करंट उतरने से पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य महिला गंभीर रूप से झुलस गई, जिसका इलाज जारी है। मृतकों की पहचान झीलों निवासी श्रीराम (लगभग 65 वर्ष) और उनकी पत्नी फूलमती (लगभग 63 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि घर में लगे बोर्ड और दरवाजे के ऊपर से गुजर रहे तार धू-धू कर जलने लगे। दरवाजा खोलने गई फूलमती करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने दौड़े श्रीराम भी करंट की जद में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी घटना में इंद्रा देवी (लगभग 60 वर्ष), पत्नी कृष्ण माधव, भी झुलस गईं। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तत्काल 11 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन बंद करवाई, जिससे अन्य लोगों की जान बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.