ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news accountable government yatra started from mirzapur reached babhni raised issues of employment education and health

Sonbhadra News: मिर्जापुर से शुरू हुई ‘जवाबदेह सरकार’ यात्रा बभनी पहुंची, रोजगार-शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे उठाए.

जवाबदेह सरकार’ के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा मंगलवार को सोनभद्र के बभनी ब्लॉक पहुंची, जहां कई गांवों में संपर्क और बैठकें की गईं। यात्रा के दौरान माइक्रोफाइनेंस कंपनियों, रोजगार के लिए युवाओं के पलायन, मनरेगा मजदूरी और स्वास्थ्य-शिक्षा की बदहाल व्यवस्था के मुद्दे उठाए गए। कार्यकर्ताओं ने लोगों से 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित ‘नई पीढ़ी संवाद’ में शामिल होने और सहयोग करने की अपील

sonbhadra

8:19 PM, Sep 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: मिर्जापुर से शुरू हुई ‘जवाबदेह सरकार’ यात्रा बभनी पहुंची, रोजगार-शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे उठाए.
logo

पूर्वांचल यात्रा के दौरान बभनी क्षेत्र में ग्रामीणों से संवाद करते कार्यकर्ता, ग्रामीणों के साथ बैठक एवं जनजागरूकता अभियान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा 15 सितंबर 2026 को सोनभद्र के बभनी ब्लॉक में पहुंची। यहां बभनी, इकदीरी, पोखरा, रनदह, चवना, बैना, घघरा, धनखोर और घघरी जैसे गांवों में संपर्क, संवाद और बैठकें की गईं। सभी लोगों से 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित 'नई पीढ़ी संवाद' में शामिल होने और सहयोग करने की अपील की गई। यात्रा के दौरान बताया गया कि गांवों में माइक्रोफाइनेंस कंपनियां महिलाओं की आर्थिक लूट कर रही हैं। प्रदेश से बड़ी संख्या में पूंजी का पलायन हो रहा है। नौजवान लड़के और लड़कियां काम की तलाश में दूसरे प्रदेशों में जा रहे हैं। मनरेगा खत्म कर दी गई है और नई योजना में जो काम भी कराया गया, उसकी मजदूरी महीनों से बकाया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं, वहां पर्याप्त संसाधन भी नहीं हैं। सही शिक्षा व्यवस्था न होने से लड़कियां पढ़ाई छोड़ रही हैं। यात्रा में कहा गया कि सरकारें जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मानजनक जीवन के संवैधानिक अधिकार देने की बजाय खैरात बांटने में लगी हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। यदि कॉर्पोरेट की संपत्ति पर टैक्स लगाया जाए और काली पूंजी की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित किया जाए, तो हर नागरिक को संवैधानिक अधिकार दिए जा सकते हैं। इस यात्रा में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान पूर्वांचल यात्रा की सहसंयोजक रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, इंद्रदेव खरवार, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड, सुगवंती गोंड, सुमन खरवार, मोहर सिंह गोंड, राम विचार गोंड़ और देव कुमार खरवार जैसे लोग शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.