Sonbhadra News: चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, लोहे के तीन एंगल बरामद.
बीजपुर पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त उमेश कुमार को नकटू-कोड़ार मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की लोहे की तीन एंगल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ बीजपुर थाने में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस ने उसे न्यायालय भेज दिया।
sonbhadra
7:02 PM, Aug 27, 2026
Share:


बीजपुर थाने के बाहर पुलिस टीम के साथ चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी और बरामद लोहे की एंगल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
सोनभद्र के बीजपुर में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने चोरी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के तीन लोहे के एंगल बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान उमेश कुमार पुत्र रामलखन, निवासी डोडहर, थाना बीजपुर, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर और अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में बीजपुर पुलिस टीम वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना और जांच के आधार पर पुलिस टीम ने 27 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:49 बजे नकटू-कोड़ार मार्ग के पास आरोपी उमेश कुमार को पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना बीजपुर में मुकदमा अपराध संख्या 95/2026, धारा 303 बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। इसी मामले से संबंधित चोरी के तीन लोहे के एंगल बरामद किए गए हैं। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की और न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की उम्र लगभग 25 वर्ष है और उसका पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उसके खिलाफ वर्ष 2019 से 2026 तक विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मारपीट, जबरन वसूली, धोखाधड़ी, शांति भंग, एनडीपीएस एक्ट और चोरी जैसे मामले शामिल हैं। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल सुंदरम और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे। पुलिस ने यह भी बताया कि गिरफ्तारी के दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है।
