ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news accused arrested on objectionable ai video of chief minister yogi accused of hurting religious sentiments and spreading propaganda

Sonbhadra News: सीएम योगी का AI से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.

सोनभद्र पुलिस ने सीएम योगी का आपत्तिजनक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो बनाने और प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।आरोपी युवक ने वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया, जिससे दुष्प्रचार फैलने और धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप है।

sonbhadra

9:50 PM, Jan 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: सीएम योगी का AI से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया वायरल, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल.
logo

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समरेज को किया गिरफ्तार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र पुलिस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो बनाने और प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 10 जनवरी, 2026 को की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान समरेज (लगभग 22 वर्ष), निवासी ग्राम नरोखर, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त ने एआई तकनीक का उपयोग कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया था, जिसमें उन्हें धार्मिक नारे लगाते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया, जिससे दुष्प्रचार फैलने और धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप है। इस मामले में थाना रामपुर बरकोनिया में मु.अ.सं. 04/2026, धारा 196(1) और 353(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर सोनभद्र के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समरेज को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशों पर सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार फैलाने, गणमान्य व्यक्तियों के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कृत्यों पर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध धारा 126/135/170 बीएनएसएस (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) के तहत विधिक कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.