Sonbhadra News: अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार.
चोपन पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दीपक कुमार पासवान (26 वर्ष) निवासी ग्राम रोगही, थाना कोन के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि अभियुक्त अवैध तमंचे के साथ भारत ह्यूम पाइप प्लांट के पास मौजूद है और किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रेलवे क्रॉसिंग चोपन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
sonbhadra
5:47 PM, Jun 1, 2026
Share:


अभियुक्त के. खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गईं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
जिले की चोपन पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी अपराधों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तार अभियुक्त दीपक कुमार पासवान पूर्व में मारपीट और जान से मारने की धमकी के एक मामले में वांछित था। पुलिस को अभियुक्त दीपक कुमार पासवान (पुत्र स्व. राजेश पासवान, निवासी ग्राम रोगही, थाना कोन, जनपद सोनभद्र) के संबंध में सूचना मिली थी। यह सूचना मु.अ.सं. 203/2026 से संबंधित एक वायरल वीडियो की जांच के दौरान प्राप्त हुई। मुखबिर ने बताया कि अभियुक्त अवैध असलहे के साथ संबंधित व्यक्तियों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से भारत ह्यूम पाइप प्लांट के पास, कोटा टोला नौटोलिया क्षेत्र में मौजूद है। सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम दीपक कुमार पासवान, उम्र करीब 26 वर्ष बताया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की कमर में खोंसा हुआ एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। इस बरामदगी के आधार पर थाना चोपन में मु.अ.सं. 211/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त दीपक कुमार पासवान का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ थाना पिपरी में मु.अ.सं. 203/2026, धारा 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।
गिरफ्तारी का दिनांक, समय एवं स्थान-
दिनांक – 31.05.2026
समय – रात्रि 08:30 बजे
स्थान – रेलवे क्रासिंग चोपन, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
बरामदगी का विवरण-
विज्ञापन
एक अदद देशी तमंचा .315 बोर
एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
2. उ.नि. विनोद कुमार यादव, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
3. का. सच्चिदानंद मिश्रा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
4. का. आकाश उपाध्याय, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र।
