ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news accused of abusing and kicking the police after making the video dial 112 had reached on the information of the victim injured in the attack

Sonbhadra News: पुलिस कर्मी के करतूत का बनाया वीडियो तो सिपाही ने मारी लात, वीडियो वायरल, सिपाही सस्पेंड.

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान रामधनी पाटीदार (45) ने अपने पट्टीदार रमेश यादव (45) पर लकड़ी काटने वाली टांगी से हमला कर दिया। हमले में रमेश की गर्दन पर गहरा घाव हो गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान डायल 112 पुलिस का अमानवीय चेहरा देखने को मिला जिसे लोगों ने शर्मसार बताया।

sonbhadra

8:58 PM, Oct 26, 2025

Share:

Sonbhadra News: पुलिस कर्मी के करतूत का बनाया वीडियो तो सिपाही ने मारी लात, वीडियो वायरल, सिपाही सस्पेंड.
logo

इलाज़ कराने के बाद थाने चलने की गुहार लगाता रहा घायल पीड़ित बुजुर्ग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हुआ। इस दौरान रामधनी पाटीदार (45) ने अपने पट्टीदार रमेश यादव (45) पर लकड़ी काटने वाली टांगी से हमला कर दिया। हमले में रमेश की गर्दन पर गहरा घाव हो गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल रमेश को विंढमगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पांच टांके लगाए और गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।

Img

रमेश का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। रमेश के बेटे अरुण यादव ने बताया कि 24 अक्टूबर को उनके पिता घर के पास बैठे थे, तभी रामधनी यादव टांगी लेकर पीछे से आए और उनकी गर्दन पर वार कर दिया। अरुण के अनुसार, उनके पिता ने किसी तरह टांगी पकड़ ली और परिवार के अन्य सदस्यों के पहुंचने पर उन्हें बचाया जा सका। अरुण यादव ने बताया कि उन्होंने तुरंत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर उन्होंने पूरी घटना बताई।

विज्ञापन

Img

पुलिसकर्मियों ने उन्हें थाने चलने को कहा, जिस पर उनके पिता रमेश ने इलाज की गुहार लगाते हुए उनके पैर पकड़ लिए। परिवार के किसी सदस्य द्वारा घटना का वीडियो बनाने पर सिपाही अभिषेक कुमार ने कथित तौर पर गाली देते हुए उसे जूते से मारने के लिए दौड़ाया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने मौके पर निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय विपक्षी पक्ष का साथ दिया।

Img

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था और रामधनी ने रमेश पर टांगी से वार किया था, जिससे रमेश घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायल का मेडिकल कराया गया है और मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी रामधनी को धारा 151 के तहत चालान किया गया था और मामले की विवेचना जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.