Sonbhadra News: बारात में गये तीन लोगों से मारपीट व नकदी लूटने का आरोप, तीन घायल.
जुगैल थाना क्षेत्र के उजरा निवासी दुर्गालाल ने आरोप लगाया है कि बारात से लौटने के बाद द्वार पूजा के लिए घर से पैसे लेने जाते समय तीन बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पीड़ित ने नकदी लूटने, जातिसूचक शब्द कहने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। जुगैल पुलिस ने घायलों को सीएचसी चोपन भेजकर उपचार व मेडिकल कराया।
sonbhadra
8:42 AM, Jun 29, 2026
Share:


इलाज़ के दौरान पूरे घटनाक्रम को बताता घायल।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जुगैल थाना क्षेत्र में बारात से लौट रहे तीन लोगों के साथ मारपीट और कथित लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों से हमला किया, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जुगैल थाना क्षेत्र के टोला उजरा निवासी दुर्गालाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने छोटे भाई राजकुमार की बारात से पिपरा गांव से लौट रहे थे। द्वार पूजा की रस्म के लिए घर में रखे पैसे लेने जा रहे थे। आरोप है कि पिपरा गांव से कुछ दूरी पहले तीन बाइक पर सवार करीब नौ लोगों ने उन्हें रोक लिया।तहरीर में कुछ लोगों को नामजद करते हुए दुर्गालाल ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। उन्होंने जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया और उनके पास मौजूद नकदी छीन ली। बीच-बचाव के लिए पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।सूचना मिलने पर जुगैल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा, जहां उनका उपचार और मेडिकल परीक्षण किया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अभय सिंह ने बताया कि घायलों को सिर और शरीर पर चोटें आई थीं। सभी का उपचार कर मेडिकल परीक्षण पूरा किया गया है। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त होने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
