ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news accused of extorting rs 1 60 lakh in the name of arranging marriage woman arrested

Sonbhadra News: शादी कराने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली का आरोप, महिला गिरफ्तार.

रायपुर पुलिस ने शादी कराने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली और धमकी देने के मामले में वांछित महिला को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी को हिन्दुआरी चौकी के पास पुल से पकड़ा गया, जिसके पास से 6,920 रुपये नकद और कीपैड मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने के लिए भेजा गया।

sonbhadra

4:43 PM, Sep 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: शादी कराने के नाम पर 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली का आरोप, महिला गिरफ्तार.
logo

रायपुर पुलिस कार्यालय में गिरफ्तार अभियुक्ता को पुलिस टीम के साथ पेश करते क्षेत्राधिकारी एवं पुलिसकर्मी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

शादी कराने के नाम पर युवक को सोनभद्र बुलाकर कथित रूप से डराने-धमकाने और 1.60 लाख रुपये की जबरन वसूली करने के मामले में रायपुर पुलिस ने वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित को नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में रायपुर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश की। पुलिस के मुताबिक, मधू पाण्डेय और उसके साथियों ने वादी को शादी कराने के नाम पर सोनभद्र बुलाया। शादी की रस्म कराने के बाद उसे कथित तौर पर डराया-धमकाया गया और नक्सलियों का रिश्तेदार बताकर उससे 1,60,000 रुपये की जबरन वसूली की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में थाना रायपुर में मु.अ.सं.-138/2026 के तहत धारा 352, 351(2), 308(5), 318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने वांछित अभियुक्ता की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर तलाश शुरू की थी। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर 2026 को मधू पाण्डेय पत्नी सुधीर पाण्डेय, निवासी ग्राम छोटा मिर्जापुर, थाना अदलहाट, जनपद मिर्जापुर को हिन्दुआरी पुलिस चौकी के पास पुल के ऊपर, रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से 6,920 रुपये नकद और एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, उपनिरीक्षक सूबेदार यादव, आरक्षी चन्द्रकेश चौहान, आरक्षी सर्वेश मिश्रा और महिला आरक्षी भूमिका शामिल रहीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.