ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news accused of murdering nephew arrested within 24 hours sword recovered

Sonbhadra News: भतीजे की हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तलवार बरामद.

दुद्धी थाना क्षेत्र के नगवां गांव में बीते रविवार को हुए भतीजे की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुरानी रंजिश के चलते अपने भतीजे की तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी छोटू उर्फ छट्ठू को नगवां के किरकिरीया टोला से गिरफ्तार किया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त रक्तरंजित तलवार भी बरामद की गई है।

sonbhadra

3:22 PM, Oct 21, 2025

Share:

Sonbhadra News: भतीजे की हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तलवार बरामद.
logo

पुरानी रंजिश के चलते जीत सिंह की हत्या चाचा छोटू उर्फ छट्ठू ने तलवार से कर दी थी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

दुद्धी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपने भतीजे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर भतीजे की जान ली थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और हत्या में प्रयुक्त तलवार भी बरामद की। यह कार्रवाई 19 अक्टूबर 2025 को वादी पच्चू सिंह खरवार द्वारा दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर की गई। वादी ने अपने पुत्र जीत सिंह की हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दुद्धी थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 103(1), 352, 351(3) के तहत मु0अ0सं0-264/2025 पंजीकृत किया गया। वादी ने पुलिस को बताया कि उसके पुत्र जीत सिंह की हत्या उसके चाचा छोटू उर्फ छट्ठू पुत्र बुद्धू राम ने पुरानी रंजिश के चलते की थी। आरोपी ने जीत सिंह की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया था। बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया था।

विज्ञापन

Img

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी और क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के नेतृत्व में दुद्धी पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी छोटू उर्फ छट्ठू को नगवां (किरकिरीया टोला) से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर खून से सनी तलवार भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्त छोटू उर्फ छट्ठू, पुत्र बुद्धू राम, निवासी नगवां (किरकिरीया टोला), थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र, की उम्र लगभग 46 वर्ष है। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा के लिए माननीय न्यायालय में पेश किया है। इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र द्विवेदी, उपनिरीक्षक हरिकेश आजाद (चौकी प्रभारी अमवार), हेड कांस्टेबल सीता राम, हेड कांस्टेबल राजेश सिंह और कांस्टेबल आनंद यादव शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.