Sonbhadra News: ओबरा में 12 वर्षीय बच्ची को मुंह दबाकर कमरे तक ले जाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार.
ओबरा थाना क्षेत्र स्थित सेक्टर-10 में 12 वर्षीय बच्ची को मुंह दबाकर कमरे तक ले जाने का मामला सामने आया है। छठ पूजा कार्यक्रम से लौटते समय बच्ची को अकेला पाकर आरोपी किशन गुप्ता ने कथित तौर पर पकड़कर अपने कमरे तक ले जाने का प्रयास किया। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है।
sonbhadra
8:05 PM, Nov 17, 2026
Share:


ओबरा में नाबालिग बच्ची से जुड़े मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस जांच में जुटी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर जबरन पकड़कर कमरे तक ले जाने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने 16 नवंबर की रात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, 16 नवंबर को बच्ची अपने परिवार के साथ सेक्टर-10 में आयोजित छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। मंगलवार तड़के करीब तीन बजे बच्ची की बड़ी बहन उसे घर से लगभग 70-80 मीटर की दूरी पर छोड़कर चली गई। बच्ची जब अपने घर की ओर जाने लगी, तभी रास्ते में पहले से मौजूद आरोपी ने कथित तौर पर उसे पकड़ लिया और मुंह दबाकर अपने कमरे की ओर ले गया। घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद आरोपी और उसके कुछ परिचितों की ओर से कथित तौर पर मामले में समझौता कराने का प्रयास किया गया, लेकिन बच्ची के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। बाद में बच्ची की मां ने ओबरा थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने 16 नवंबर को रात 10:30 बजे मुकदमा अपराध संख्या 212/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) में किशन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी वर्तमान में ओबरा-चोपन मार्ग पर प्रेम मेडिकल के बगल में अपने मकान में परिवार के साथ रहता है और ओबरा तहसील में वकालत की प्रैक्टिस करता है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की कोई समस्या सामने नहीं आई है।


