ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news accused of using inferior material in the construction of welcome gate in anasdih villagers protested

Sonbhadra News: आनसडीह में स्वागत गेट के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.

बभनी ब्लॉक के आनसडीह में छत्तीसगढ़ सीमा पर बन रहे स्वागत गेट के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और मानकों के अनुरूप निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से जांच कर अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

sonbhadra

11:45 AM, Oct 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: आनसडीह में स्वागत गेट के निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन.
logo

आनसडीह में स्वागत गेट निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन कर जांच की मांग की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के आनसडीह में छत्तीसगढ़ सीमा पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे स्वागत गेट के निर्माण कार्य में कथित रूप से घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग उठाई। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वागत गेट के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। निर्माण कार्य में मानकविहीन ईंट और बालू का इस्तेमाल करने के साथ ही सीमेंट की मात्रा भी कम रखी जा रही है। इससे निर्माण की गुणवत्ता और गेट की मजबूती को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से बन रहे इस स्वागत गेट का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में इस्तेमाल की जा रही सामग्री की जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने की मांग की है। प्रदर्शन में जय कुमार, संदीप, श्यामदेव, लौटन, आयुष, शंभू, हरिकिशुन, राहुल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वे अपनी मांग को लेकर अधिकारियों से पुनः शिकायत करेंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.