मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news accused wanted in human trafficking and pocso case arrested accused of buying the victim

Sonbhadra News: मानव तस्करी व पॉक्सो मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता को खरीदने का आरोप.

मानव तस्करी के आरोपी राहुल कुमार को रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से गिरफ्तार किया गया। रॉबर्ट्सगंज पुलिस के अनुसार, उसने पीड़िता को करीब 1.20 लाख रुपये में खरीदा था। पीड़िता से विवाह कर शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती करने का आरोप। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़कर न्यायालय भेजा।

sonbhadra

2:55 PM, May 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: मानव तस्करी व पॉक्सो मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, पीड़िता को खरीदने का आरोप.
logo

पुलिस के अनुसार- सह-अभियुक्तों के माध्यम से पीड़िता को अभियुक्त ने लगभग 1,20,000 रुपये में खरीदा था।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पुलिस ने मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। राहुल कुमार नामक इस अभियुक्त को 04 मई 2026 को रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से पकड़ा गया। अभियुक्त राहुल कुमार पुत्र अशोक कुमार उपाध्याय, निवासी पक्की सराय, थाना सासनी गेट, जनपद अलीगढ़ का रहने वाला है। वह थाना रॉबर्ट्सगंज में पंजीकृत मु.अ.सं. 177/2026 से संबंधित मामले में वांछित था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 143(4), 61(2), 351(3), 64(2)M और पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17, 5L/6, 5J(2)/6 लगाई गई हैं। पुलिस पूछताछ में अभियुक्त राहुल कुमार ने बताया कि उसने सह-अभियुक्तों के माध्यम से पीड़िता को लगभग 1,20,000 रुपये में खरीदा था। उसने पीड़िता से विवाह कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता गर्भवती हो गई। घटना के बाद से राहुल गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने पहले जनपद अलीगढ़ में दबिश दी थी, लेकिन वह फरार हो गया था। बाद में मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र.नि. माधव सिंह (विवेचक), प्र.नि. रामदरश राम, हे.का. धनंजय यादव, हे.का. कन्हैया यादव और हे.का. मनीष सिंह शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.