मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news action by joint team of raipur police and antf lucknow 107 kg illegal ganja and 3 vehicles recovered 3 inter state smugglers arrested

Sonbhadra News: रायपुर पुलिस और ANTF लखनऊ की संयुक्त टीम की कार्रवाई, 107 किलो अवैध गांजा व 3 वाहन बरामद, 3 अंतर्राजीय तस्कर गिरफ्तार.

रायपुर पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने 9 अप्रैल 2026 को सुबह दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 107 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। इस दौरान तीन तस्करों-इन्दल यादव, लवकुश यादव और रंजीत यादव-को गिरफ्तार किया गया तथा तीन वाहन भी जब्त किए गए।

sonbhadra

5:34 PM, Apr 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: रायपुर पुलिस और ANTF लखनऊ की संयुक्त टीम की कार्रवाई, 107 किलो अवैध गांजा व 3 वाहन बरामद, 3 अंतर्राजीय तस्कर गिरफ्तार.
logo

पुलिस के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से अवैध गांजा के धंधे में लिप्त था।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस और एएनटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 107 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान तीन वाहन भी जब्त किए गए। यह कार्रवाई 9 अप्रैल 2026 को सुबह लगभग 7:05 बजे दरमा पहाड़ी मोड़ के पास चेकिंग के दौरान की गई। पुलिस ने मौके से तीन अभियुक्तों को पकड़ा। उनकी तलाशी लेने पर विभिन्न वाहनों में छिपाकर रखा गया कुल 107 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस बरामदगी और गिरफ्तारी के संबंध में थाना रायपुर में मु.अ.सं.-62/2026 धारा 8/20/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इन्दल यादव पुत्र लालजी यादव (निवासी जयमोहनी, थाना चकरघट्टा, चंदौली), लवकुश यादव पुत्र घुरहू यादव (निवासी रतुवा, थाना रायपुर, सोनभद्र) और रंजीत यादव पुत्र राधेश्याम यादव (निवासी अधौरा, थाना अधौरा, कैमूर, बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे बिहार राज्य से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, मध्य प्रदेश और अन्य स्थानों पर ऊंचे दामों पर बेचते थे। यह गिरोह लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त था।बरामदगी के विवरण के अनुसार, इन्दल यादव के पास से पिकअप वाहन (UP 67 AT 7740) में 59.4 किलोग्राम गांजा मिला। लवकुश यादव की पल्सर मोटरसाइकिल (UP 64 AX 9642) से 24.500 किलोग्राम गांजा और रंजीत यादव की बोलेरो वाहन (BR 45 P 1369) से 24.400 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना रायपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सूरज सिंह (प्रभारी एएनटीएफ लखनऊ) मय टीम, कांस्टेबल चंद्रकेश चौहान और कांस्टेबल सौरभ मौर्य शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.