ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news adivasis dalits and other farmers are troubled by stray animals pleaded with obra administration

Sonbhadra News: आदिवासी, दलित समेत अन्य किसान आवारा पशुओं से परेशान, ओबरा प्रशासन से लगाई गुहार.

ओबरा क्षेत्र में बड़ी संख्या में खेती करने वाले किसान आवारा पशुओं से परेशान है जो उनकी फसलों को नष्ट कर दे रहे हैं किसानों ने ओबरा प्रशासन से कानूनी प्रक्रिया अपनाकर समाधान निकाले जाने की गुहार लगाई है।

sonbhadra

1:51 PM, Aug 11, 2025

Share:

Sonbhadra News: आदिवासी, दलित समेत अन्य किसान आवारा पशुओं से परेशान, ओबरा प्रशासन से लगाई गुहार.
logo

खेतों में फसलों को चरती आवारा पशु।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी ओबरा क्षेत्र के आदिवासी दलित समेत अन्य किसान आवारा पशुओं से परेशान हैं। लाख जतन के बाद भी आवारा पशु उनकी फसलों को चर रहे हैं। इससे आदिवासी, दलित और अन्य समुदायों के किसान त्रस्त हैं। किसानों ने कहा दिन में रखवाली करने से आवारा पशु कम आते है लेकिन जब रात में नींद लग जाती है तो बड़ी संख्या में पशु आकर हमारी फसलों को नष्ट कर देते है।

Img

ओबरा प्रशासन से मांग करते किसान

परेशान किसान तहसील ओबरा के एसडीएम और थाना प्रभारी से अनुरोध कर रहे हैं कि कोई कानूनी प्रक्रिया अपनाकर समाधान निकाला जाए। किसानों का आरोप है बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया गांव में एक गौशाला है, जहां ओबरा नगर और बाहरी क्षेत्रों के पशुओं को लाकर छोड़ा जाता है।

Img

ओबरा नगर और बाहरी क्षेत्रों के पशुओं को लाकर छोड़ने से बढ़ी समस्या।

विज्ञापन

लेकिन गांव के पशुओं को वहां नहीं रखा जाता। स्थानीय किसान अमरनाथ उजाला ने बताया कि वे यहां के आदिवासी और मूल निवासी हैं। वे पीढ़ियों से किसानी करते आ रहे हैं। पिछले चार-पांच सालों से नगर और आसपास के क्षेत्रों से छोड़े गए 40 से 50 की संख्या में आवारा पशु उनकी फसलों को चर रहे हैं। पशुओं ने अरहर, मकई, उरद, तिल्ली, बेतरी और धान जैसी फसलें बर्बाद कर दी हैं।

Img

किसान अमरनाथ उजाला

किसानों की परेशानी यह है कि पशु दिन-रात खेतों में घूमते रहते हैं। किसानों ने पिछले साल भी इस समस्या के बारे में ओबरा प्रशासन को सूचित किया था। इस बार भी वे जिलाधिकारी, तहसील ओबरा के एसडीएम और थाना प्रभारी से अनुरोध कर रहे हैं कि कोई कानूनी प्रक्रिया अपनाकर समाधान निकाला जाए।

Img

स्थानीय किसान फूलचंद

अगर पशुओं पर लगाम नहीं लगता है तो हम सब किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदार सिर्फ शासन-प्रशासन होगी। बता दे कि बिल्ली मारकुंडी टोला खैरटिया गांव में एक गौशाला है, जहां ओबरा नगर और बाहरी क्षेत्रों के पशुओं को लाकर छोड़ा जाता है। लेकिन गांव के पशुओं को वहां नहीं रखा जाता। इसके अलावा, बरसात के कारण खेतों में जुताई और बुवाई का काम भी प्रभावित हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.