Sonbhadra News: नवरात्र और दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण.
रॉबर्ट्सगंज में डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने अग्निशमन उपकरणों, सीसीटीवी कैमरों, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था की जांच की। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।
sonbhadra
10:01 PM, Oct 18, 2026
Share:


डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर है। रविवार को जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अग्निशमन सुरक्षा के मद्देनजर उपलब्ध उपकरणों की जांच की गई और आयोजन समितियों को आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके साथ ही रॉबर्ट्सगंज कस्बे के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता और निगरानी व्यवस्था की भी जांच की गई। अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। निरीक्षण के बाद पर्याप्त पुलिस बल के साथ संबंधित क्षेत्रों में पैदल गश्त की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाए रखने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था होने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को त्योहार के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखने और आमजन की सुविधाओं का विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही लोगों से नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व आपसी सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाने तथा पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।प्रशासन और पुलिस की ओर से त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।


