Sonbhadra News: आंधी-बारिश से हुई जनहानि पर प्रशासन संवेदनशील, मृतकों के परिजनों को मिली 4-4 लाख की सहायता राशि.
जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर आंधी-बारिश से मृत तीन लोगों के परिजनों को राज्य आपदा मोचक निधि से 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी गई। प्रशासन ने प्राथमिकता के आधार पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर राहत पहुंचाई। मृतकों में महेंद्र, रामविलास और कमलावती शामिल हैं।
sonbhadra
7:23 PM, May 14, 2026
Share:


जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर मृत तीन लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि भेजी गई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
जनपद में बीते दिनों तेज आंधी और हल्की बारिश के दौरान हुई दुःखद घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को तत्काल राहत पहुंचाते हुए जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर राज्य आपदा मोचक निधि से मृतकों के परिजनों के खातों में 4-4 लाख रुपये की अहेतुक सहायता राशि भेजने की कार्यवाही युद्धस्तर पर पूरी कराई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया था कि आंधी और बारिश से हुई जनहानि के मामलों में पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को जल्द राहत मिल सके। निर्देश के क्रम में उप जिलाधिकारी रॉबर्ट्सगंज ने दुर्घटना में मृत महेंद्र के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और शासन की ओर से हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
वहीं उप जिलाधिकारी ओबरा ने मृतका कमलावती पत्नी रामनरेश चेरो निवासी ग्राम हर्रा के मामले में विशेष संवेदनशीलता दिखाते हुए पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई। मृतका के पति का बैंक खाता पहले से न होने पर तत्काल नया खाता खुलवाकर सहायता राशि भेजने की प्रक्रिया पूरी कराई गई। आंधी और बारिश से मृत व्यक्तियों में महेंद्र पुत्र कल्लू (33 वर्ष) निवासी ग्राम खडुई तहसील रॉबर्ट्सगंज, रामविलास पुत्र रामजनम (55 वर्ष) निवासी ग्राम डोमरिया तहसील रॉबर्ट्सगंज तथा कमलावती पत्नी रामनरेश चेरो (40 वर्ष) निवासी ग्राम हर्रा तहसील ओबरा शामिल हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा त्वरित गति से राहत सहायता उपलब्ध कराए जाने की आमजन सराहना कर रहे हैं। शासन की मंशा के अनुरूप पूरी कार्रवाई संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ संपन्न कराई गई।



