Sonbhadra News: अधिवक्ता राजेश यादव की मौत के मामले ने लिया मोड़, परिजनों ने बताया सुनियोजित हत्या, एसपी को सौंपा ऑडियो क्लिप.
8 दिसंबर 2025 को हुई युवा अधिवक्ता राजेश यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को अहम ऑडियो क्लिप सौंपा है। मंगलवार मृतक के भाई अमरजीत यादव चुर्क स्थित पुलिस लाइन पहुंचे, उन्होंने एसपी अभिषेक वर्मा से मुलाकात की। परिजनों ने एसपी को 2.54 मिनट का एक ऑडियो क्लिप सौंपा।
sonbhadra
8:10 PM, Feb 24, 2026
Share:


परिजनों ने घोरावल थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
जनपद में 8 दिसंबर 2025 को हुई युवा अधिवक्ता राजेश यादव की सड़क दुर्घटना में मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। परिजनों ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या बताते हुए पुलिस लाइन पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को अहम ऑडियो क्लिप सौंपा है। मंगलवार सुबह मृतक के भाई अमरजीत यादव और दिनेश कुमार चुर्क स्थित पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा से मुलाकात की। परिजनों ने एसपी को 2.54 मिनट का एक ऑडियो क्लिप सौंपा। इस क्लिप में लालगंज निवासी देव पाण्डेय द्वारा फोन पर राजेश यादव को सतर्क रहने और उनके खिलाफ साजिश रचे जाने की बात कहते हुए सुना जा सकता है। परिजनों ने आरोप लगाया कि घोरावल थाना पुलिस ने मामले में गंभीर लापरवाही बरती है। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इतना ही नहीं, परिवार का दावा है कि आरोपी पक्ष की ओर से उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं।
विज्ञापन
अमरजीत यादव के अनुसार, 8 दिसंबर 2025 को राजेश यादव घर से तहसील जा रहे थे, तभी एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि संबंधित ट्रक घटना से तीन दिन पहले से घटनास्थल से लगभग 200 मीटर दूर एक धर्मकांटे के पास खड़ा था। घटना के बाद चालक फरार हो गया। परिजनों का यह भी कहना है कि मृतक को पहले से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। उन्हें कहा गया था कि वे “ज्यादा दिन नहीं चल पाएंगे।” ऐसे में परिवार ने इसे पूर्व नियोजित साजिश करार दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक की निगरानी में गहन जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस ऑडियो क्लिप की सत्यता व अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।
