Sonbhadra News: अधिवक्ता कल्याण न्यास ने वरिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर की उज्ज्वल भविष्य की कामना.
रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित बार एसोसिएशन भवन में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं विकास शुक्ला को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। अधिवक्ता कल्याण न्यास के सचिव योगेश कुमार द्विवेदी ने दोनों अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान अखिलेश कुमार मिश्र, संजीव कुमार पांडेय, संजय कुमार पांडेय समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
sonbhadra
7:02 PM, Oct 8, 2026
Share:


अधिवक्ता कल्याण न्यास का प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सचिव योगेश कुमार द्विवेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं विकास शुक्ला।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित सोनभद्र बार एसोसिएशन भवन के महामंत्री कक्ष में गुरुवार को अधिवक्ता कल्याण न्यास की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं विकास शुक्ला को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। न्यास के सचिव योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट ने दोनों अधिवक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बताया गया कि अधिवक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता कल्याण न्यास, सोनभद्र बार एसोसिएशन, सोनभद्र का पंजीयन 3 जून 2025 को कराया गया है, जिसका पंजीयन संख्या 49/2025 है। न्यास के सम्मानित सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार पाठक एवं विकास शुक्ला को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र पर अधिवक्ता कल्याण न्यास के अध्यक्ष अशोक प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट, उपसमिति अध्यक्ष गोविंद प्रसाद मिश्र एडवोकेट और सचिव योगेश कुमार द्विवेदी एडवोकेट के संयुक्त हस्ताक्षर हैं। प्रमाण पत्र में दोनों अधिवक्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है। इस अवसर पर अधिवक्ता अखिलेश कुमार मिश्र, संजीव कुमार पांडेय, संजय कुमार पांडेय समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी अधिवक्ता द्वय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


