ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news opposition protest demanding removal of chief election commissioner constable s uniform damaged in clash with police

Sonbhadra News: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में सिपाही की वर्दी को नुकसान.

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर सपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने रॉबर्ट्सगंज में प्रदर्शन किया। स्वर्ण जयंती चौक से तहसील तक पैदल मार्च के बाद प्रदर्शनकारियों ने पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस के रोकने पर झड़प हुई, जिसमें एक सिपाही की वर्दी फटने की बात सामने आई।

sonbhadra

6:53 PM, Oct 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग पर विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से झड़प में सिपाही की वर्दी को नुकसान.
logo

सोनभद्र में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों का प्रदर्शन, पुलिस सुरक्षा के बीच कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर जताया विरोध।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज में सपा, कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्वर्ण जयंती चौक से तहसील तक पैदल मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की गई। पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ता जब तहसील परिसर के पास पहुंचे तो प्रदर्शन के दौरान पुतला जलाने का प्रयास किया गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को पुतला जलाने से रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति बन गई। झड़प के दौरान एक पुलिसकर्मी की वर्दी को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई। हालांकि कुछ देर बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित कर स्थिति संभाल ली। घटना के बाद प्रदर्शन स्थल पर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। किसी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष तरीके से काम करने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है और मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने की मांग की। राम निहोर यादव ने कहा कि उनकी पार्टी संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा, “भाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा और लोकतंत्र बचेगा। भाजपा हटाओ, संविधान और लोकतंत्र बचाओ।” प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। वहीं पुलिस की ओर से कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयोग को लेकर लगाए गए आरोप प्रदर्शनकारी नेताओं के राजनीतिक दावे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.