मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news advocates protest against corruption in obra tehsil memorandum submitted to sdm

Sonbhadra News: ओबरा तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन.

ओबरा तहसील परिसर में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघर्ष समिति, तहसील ओबरा के बैनर तले दर्जनों अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर सरकारी कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

sonbhadra

8:26 PM, Mar 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: ओबरा तहसील में भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन.
logo

अधिवक्ताओं ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी ओबरा के नाम से स्टेनो को ज्ञापन सौंपा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

ओबरा तहसील परिसर में गुरुवार को अधिवक्ताओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता संघर्ष समिति, तहसील ओबरा के बैनर तले दर्जनों अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों पर सरकारी कार्यों में लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसील ओबरा में इन दिनों भ्रष्टाचार चरम पर है और कई महत्वपूर्ण फाइलें लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर उपजिलाधिकारी ओबरा के नाम से स्टेनो को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में न्यायालय में दाखिल-खारिज की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने, आरके कार्यालय में परवाना से संबंधित कार्यों को आर-6 रजिस्टर व कंप्यूटराइज्ड करने, अधिवक्ताओं व वादकारियों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने तथा उप निबंधन कार्यालय व आपूर्ति कार्यालय को तहसील परिसर में स्थापित करने की मांग की गई। इसके अलावा तहसील परिषद में निर्मित कैंटीन और फोटोस्टेट दुकानों का टेंडर कर जल्द संचालन शुरू कराने की भी मांग उठाई गई। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो सात दिन बाद अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट उमेश चंद्र शुक्ला ने किया। इस दौरान संजीत चौबे, बी.एन. जायसवाल, सतीश पांडेय, अनिल मिश्रा, कपूरचंद पांडेय, संजय दुबे, सुशील कुमार शर्मा, विमलेश, मनीष मिश्रा, कर्मवीर, अमित उपाध्याय, कौशल पांडेय, अनुज त्रिपाठी, सुशील पांडेय व नागेश्वर पांडेय सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.