ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news after a horrific collision between a car and a tipper both the vehicles caught fire three youths injured cctv video surfaced

Sonbhadra News: कार और टीपर की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, तीन युवक घायल, CCTV वीडियो आया सामने.

चोपन थाना क्षेत्र के डाला बाज़ार में शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे इंडियन बैंक के सामने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कार और टीपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई, स्थानीय लोगों ने कार सवार तीन युवकों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दमकल ने आग पर काबू पाया, वहीं बाजारवासियों ने क्रास कटिंग पर स्पीड ब्रेकर और सांकेतिक चिन्ह लगाने की मांग की।

sonbhadra

11:35 AM, Nov 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: कार और टीपर की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, तीन युवक घायल, CCTV वीडियो आया सामने.
logo

डाला में कार-टीपर की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, तीन युवक घायल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन. पाण्डेय, डाला।

चोपन थाना क्षेत्र की डाला पुलिस चौकी अंतर्गत बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह कार और टीपर के बीच भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते कार व टीपर धू-धू कर जलने लगे। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद की भयावह स्थिति देखी जा सकती है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे राबर्ट्सगंज की ओर से रेणुकूट जा रही एक कार डाला बाजार में इंडियन बैंक के सामने सड़क पार कर रहे टीपर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में दोनों वाहन आग की लपटों से घिर गए। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद बाजार निवासी लखराज, लल्लन और इलियास ने अदम्य साहस और तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घायलों की पहचान 23 वर्षीय हिमांशु सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, 18 वर्षीय सत्यार्थ सिंह पुत्र सर्वजीत सिंह और 20 वर्षीय अविनाश सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी आश्रम मोड़, म्योरपुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा। वहीं, आग पर काबू पाने के लिए अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से दमकल वाहन बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुके थे। सड़क के किनारे दोनों वाहनों को धू-धू कर जलता देख मौके पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक राजमार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद घटना की भयावहता को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डाला बाजार में इंडियन बैंक के सामने स्थित सड़क क्रास कटिंग से नगर पंचायत कार्यालय, नई बस्ती समेत अन्य स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों का दिन-रात आवागमन होता रहता है। इसके बावजूद इस स्थान पर न तो स्पीड ब्रेकर बनाया गया है और न ही वाहन चालकों को सतर्क करने के लिए कोई सांकेतिक चिन्ह लगाया गया है। इसके चलते यहां अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। बाजारवासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त क्रास कटिंग के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाने और पर्याप्त सांकेतिक चिन्ह लगवाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.