ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news gaurav padyatra organized in babhni on the 150th birth anniversary of birsa munda remembered the struggle and sacrifice of the tribal community

Sonbhadra News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर बभनी में निकली गौरव पदयात्रा, आदिवासी समाज के संघर्ष और बलिदान को किया याद.

बभनी में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर गौरव दिवस सप्ताह के तहत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने गौरव पदयात्रा निकाली। जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गौड़ ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक परिसर से बभनी बाजार तक निकली पदयात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उनके संघर्ष और बलिदान को याद किया।

sonbhadra

5:04 PM, Nov 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर बभनी में निकली गौरव पदयात्रा, आदिवासी समाज के संघर्ष और बलिदान को किया याद.
logo

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर बभनी में निकली गौरव पदयात्रा में शामिल ग्रामीण और कार्यकर्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी में बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में गौरव दिवस सप्ताह के तहत भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से गौरव पदयात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक सभागार बभनी में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री सुषमा सिंह गौड़ ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहरलाल खरवार ने बिरसा मुंडा के जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्ष और बलिदान की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुषमा सिंह गौड़ ने कहा कि बिरसा मुंडा महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्होंने ब्रिटिश शासन और शोषण के विरुद्ध उलगुलान (महान विद्रोह) का नेतृत्व किया था। आदिवासी समाज उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ धरती आबा यानी धरती का पिता मानता है। उनका जीवन संघर्ष, साहस और समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इसके बाद ब्लॉक परिसर से बभनी बाजार तक गौरव पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के माध्यम से धरती आबा बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान, आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत और उनके अधिकारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला मंत्री सुषमा सिंह गौड़, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहरलाल खरवार, जिला उपाध्यक्ष शंभू सिंह गौड़, मंडल अध्यक्ष रंजीत पनिका, बभनी मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, जिला मंत्री अनिता गौड़, काजल पनिका, शिव प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, बुद्धिनारायण सिंह, ज्वाला प्रसाद, शिवपूजन, विकास सिंह खरवार, लालमन तथा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री परमानंद सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.