ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news after dispute with husband married woman took suicidal step police became angel

Sonbhadra News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस बनी देवदूत।

चोपन थाना क्षेत्र में पति से विवाद के बाद एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पीआरबी पुलिस ने खिड़की तोड़कर महिला को नीचे उतारा और मौके पर सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

sonbhadra

1:18 PM, May 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस बनी देवदूत।
logo

फंदे पर झूल रही विवाहिता को पुलिस ने खिड़की तोड़कर बचाया, और अस्पताल में भर्ती कराया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। डायल 112 पीआरबी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला की जान बचा ली। यह घटना अम्मा टोला निवासी 24 वर्षीय छोटी देवी पत्नी अनिल कुमार के साथ हुई। वह अग्रवाल मार्केट नगर पंचायत कॉलोनी स्थित किराए के मकान में अपने पति के साथ रहती हैं। देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद महिला नाराज होकर कमरे में चली गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। रात करीब 2 बजकर 33 मिनट पर डायल 112 पीआरबी 1071 को सूचना मिली कि एक महिला आत्मघाती कदम उठाने जा रही है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल नागेंद्र पटेल और कांस्टेबल सुनील कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाने और दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसी दौरान, पुलिसकर्मियों और परिजनों ने खिड़की से देखा कि महिला पंखे के सहारे दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगाने की तैयारी कर रही थी। देखते ही देखते वह फंदे पर झूल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई। कमरे का दरवाजा लोहे का होने के कारण तुरंत नहीं खुल सका।पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बगल की लोहे की खिड़की तोड़ दी। इसके बाद पुलिस और परिजनों की मदद से कमरे के अंदर पहुंचकर महिला को फंदे से नीचे उतारा गया। उस समय उसकी सांसें लगभग थम चुकी थीं। पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही सीपीआर देकर महिला की सांसें वापस चालू कराईं, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस टीम की तत्परता और बहादुरी की जमकर सराहना हो रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.