मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news agricultural investment fair seminar organized in sinduria farmers got information about crop insurance and latest agricultural methods

Sonbhadra News: सिंदुरिया में कृषि निवेश मेला गोष्ठी आयोजित, फसल बीमा और नवीनतम कृषि पद्धतियों की किसानों को मिली जानकारी.

मंगलवार को चोपन स्थित किसान कल्याण केंद्र सिंदुरिया में कृषि निवेश मेला गोष्ठी एवं विकासखंड स्तरीय रबी गोष्ठी 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिंदुरिया के पूर्व प्रधान रामनारायण पांडे, प्रगतिशील कृषक शर्मा प्रसाद तिवारी और राजकुमार तिवारी सहित 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया।

sonbhadra

9:13 PM, Dec 30, 2025

Share:

Sonbhadra News: सिंदुरिया में कृषि निवेश मेला गोष्ठी आयोजित, फसल बीमा और नवीनतम कृषि पद्धतियों की किसानों को मिली जानकारी.
logo

कीटनाशकों एवं दवाओं के सही समय पर प्रयोग तथा उनकी उपलब्धता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गईं।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

मंगलवार को चोपन स्थित किसान कल्याण केंद्र सिंदुरिया में कृषि निवेश मेला गोष्ठी एवं विकासखंड स्तरीय रबी गोष्ठी 2025 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिंदुरिया के पूर्व प्रधान रामनारायण पांडे, प्रगतिशील कृषक शर्मा प्रसाद तिवारी और राजकुमार तिवारी सहित 200 से अधिक किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि की नवीनतम पद्धतियों और रबी फसलों की समय पर बुवाई के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था। बीज गोदाम प्रभारी रंजीत प्रजापति ने इस विषय पर विस्तार से बताया।

विज्ञापन

Img

सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा, डॉ. राम कैलाश ने फसल सुरक्षा, पोषक तत्व प्रबंधन, भूमि जांच और कीटनाशकों एवं दवाओं के सही समय पर प्रयोग तथा उनकी उपलब्धता पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके अतिरिक्त, विकास पांडेय ने किसानों को फसल बीमा योजना के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर कृषि विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे, जिनमें आशीष पाठक (एटीएम), शिवदत्त पांडे (बीटीएम) और भुवनेश्वर प्रसाद (एटीएम) शामिल थे। गोष्ठी का सफल आयोजन और संचालन राजकीय बीज भंडार चोपन के प्रभारी विपिन शर्मा द्वारा किया गया। यह गोष्ठी सिंदुरिया, वर्दियां, महलपुर, सेमिया, घोरिया, नेवारी, टापू, चंदौली, घटिहटा और आग़ोरी सहित विभिन्न गांवों के किसानों के लिए लाभकारी रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.