ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news air raid and blackout mock exercise practice of reaching safe places as soon as siren sounds

Sonbhadra News: एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज, सायरन बजते ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का कराया अभ्यास.

पुलिस लाइन चुर्क में रविवार को डीएम चर्चित गौड़ और एसपी अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 आयोजित हुई। इस दौरान हवाई हमले की चेतावनी, सायरन, ब्लैकआउट, अग्निशमन और घायलों के बचाव का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। डीएम ने कहा कि आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, विभागीय समन्वय और जनजागरूकता से जनहानि कम की जा सकती है।

sonbhadra

8:38 PM, Nov 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज, सायरन बजते ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का कराया अभ्यास.
logo

पुलिस लाइन चुर्क में मॉक ड्रिल के दौरान अग्निशमन कर्मियों ने आग बुझाने और सुरक्षा उपायों का प्रदर्शन किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन चुर्क में सिविल डिफेन्स एयर रेड/ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज-2026 का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा की मौजूदगी में आयोजित अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी से लेकर राहत एवं बचाव कार्यों तक की प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया। मॉक एक्सरसाइज के दौरान सायरन बजाकर हवाई हमले की चेतावनी देने, ब्लैकआउट की स्थिति उत्पन्न करने और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने का अभ्यास कराया गया।

Img

इसके साथ ही अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने तथा ध्वस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पूर्व तैयारी, सतर्कता और बेहतर प्रबंधन बेहद जरूरी है। मॉक एक्सरसाइज का उद्देश्य प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों की प्रतिक्रिया क्षमता को परखना तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव देना है। आपात स्थिति में शुरुआती समय बेहद महत्वपूर्ण होता है और त्वरित एवं सही निर्णय लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है।

विज्ञापन

Img

जिलाधिकारी ने विभागीय जवाबदेही और आपसी समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवा को एक टीम के रूप में कार्य करना होगा। सभी विभाग अपनी मानवशक्ति, संसाधनों और उपकरणों को तैयार रखें। उन्होंने मॉक एक्सरसाइज के दौरान सामने आई कमियों और चुनौतियों का आकलन कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों और आपदा मित्र के रूप में प्रशिक्षित होमगार्ड्स की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन, सुरक्षित निकासी और राहत-बचाव कार्यों का नियमित अभ्यास कराया जाना चाहिए। आमजन से अपील करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय धैर्य और सतर्कता बनाए रखें। सायरन या अन्य माध्यम से चेतावनी मिलने पर अनावश्यक रूप से बाहर निकलने के बजाय सुरक्षित स्थान पर शरण लें। अफवाहों और अपुष्ट सूचनाओं से बचें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और जागरूकता के बिना आपदा प्रबंधन की व्यवस्था प्रभावी नहीं हो सकती।

Img

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कहा कि आपात परिस्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, प्रभावी सूचना तंत्र और अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है। इस प्रकार के अभ्यास से पुलिस और बचाव दलों को अपनी जिम्मेदारियों का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य कार्मिक मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.