Sonbhadra News: नाबालिग के अपहरण के दोषी अजीत कुमार को 8 वर्ष का कठोर कारावास, 25 हजार रुपये जुर्माना.
सोनभद्र में करीब छह वर्ष पुराने 13 वर्षीय नाबालिग के अपहरण मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्ल्यू की अदालत ने अजीत कुमार को दोषी ठहराया। अदालत ने दोषी को आठ वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड नहीं देने पर दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी, जबकि जेल में बिताई अवधि सजा में समायोजित होगी।
sonbhadra
4:50 PM, Nov 26, 2026
Share:


नाबालिग अपहरण मामले में अभियोजन पक्ष की पैरवी करने वाले सरकारी अधिवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
करीब छह वर्ष पूर्व 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी/सीएडब्ल्यू, सोनभद्र की अदालत ने बृहस्पतिवार को बड़ा फैसला सुनाया। न्यायाधीश बिपिन कुमार तृतीय ने दोषसिद्ध पाते हुए अभियुक्त अजीत कुमार को आठ वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। अर्थदंड अदा नहीं करने पर दोषी को दो माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी। अभियोजन पक्ष के मुताबिक, हाथीनाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने 13 नवंबर 2020 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को 10 नवंबर 2020 की रात करीब 10 बजे अजीत कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद निवासी बेलहत्थी टोला रानीताली, थाना हाथीनाला, सोनभद्र बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। पिता ने बताया था कि आरोपी उनकी बेटी से कभी-कभार चोरी-छिपे मोबाइल पर बातचीत करता था। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चल सका। इस तहरीर के आधार पर हाथीनाला पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं के तर्क सुने और गवाहों के बयान व पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों का अवलोकन किया। इसके बाद अभियुक्त अजीत कुमार को दोषसिद्ध पाते हुए आठ वर्ष के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से सरकारी अधिवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी ने प्रभावी पैरवी की।


