ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bhoomi pujan for the beautification of dr ambedkar statue site in dumarhar was inaugurated by minister of state jeet singh kharwar

Sonbhadra News: डुमरहर में डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण का भूमिपूजन, राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने किया शुभारंभ.

संविधान दिवस पर सोनभद्र के बभनी ब्लॉक अंतर्गत डुमरहर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संविधान के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

sonbhadra

4:33 PM, Nov 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: डुमरहर में डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण का भूमिपूजन, राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने किया शुभारंभ.
logo

डुमरहर में संविधान दिवस पर राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने बाबा साहेब आंबेडकर प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण का भूमिपूजन किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के बभनी मंडल अंतर्गत ग्राम पंचायत डुमरहर में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा स्थल के सुंदरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने विधि-विधान से भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समरसता और समतामूलक समाज की स्थापना के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने लोगों से संविधान में निहित सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आत्मा है। बाबा साहेब के विचारों और उनके संघर्षों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रतिमा स्थल का सुंदरीकरण उनके प्रति सम्मान और उनके आदर्शों को जीवंत बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बताया गया कि संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित लोक भवन में संविधान की उद्देशिका का पाठ किया तथा प्रदेशभर में डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के तहत प्रतिमा स्थलों के सुंदरीकरण कार्यों का शुभारंभ किया। इसी क्रम में डुमरहर में भी भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा बभनी मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा, बभनी प्रधान संघ अध्यक्ष जगदीश सिंह, मंडल महामंत्री लक्ष्मी गुप्ता, खंड विकास अधिकारी मुनीष सिंह, ग्राम प्रधान डुमरहर रामप्रताप, ग्राम प्रधान हथियार देवकुमार, दुद्धी विधानसभा सोशल मीडिया सह संयोजक गौतम कुमार, बूथ अध्यक्ष रामानंद, अमरजीत खरवार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.