ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news akhand bharat sankalp diwas celebrated in hanswahini public school message of patriotism and de addiction given to students

Sonbhadra News: हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस, छात्रों को राष्ट्रभक्ति और नशामुक्ति का दिया संदेश.

हंसवाहिनी स्कूल में अखंड भारत संकल्प दिवस बीजपुर के हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के तत्वावधान में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ। वक्ताओं ने छात्रों को भारतीय संस्कृति, राष्ट्र की एकता-अखंडता और अखंड भारत की संकल्पना की जानकारी दी।

sonbhadra

5:00 PM, Aug 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल में मनाया गया अखंड भारत संकल्प दिवस, छात्रों को राष्ट्रभक्ति और नशामुक्ति का दिया संदेश.
logo

अखंड भारत संकल्प दिवस पर छात्रों ने राष्ट्रभक्ति से भरी रंगोली बनाकर दिया एकता और अखंडता का संदेश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

सोनभद्र।

विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के तत्वावधान में गुरुवार को हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल, बीजपुर में अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और 'भारत माता की जय' के उद्घोष के साथ हुआ। कार्यक्रम में प्रांत सह संयोजक संदीप गुप्ता, जिला मंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक शशिकांत और प्रखंड अध्यक्ष यशवंत सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अखंड भारत की संकल्पना, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र की एकता व अखंडता के महत्व से अवगत कराया। वक्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

विज्ञापन

Img

उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए देशहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ, नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है, और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती दुर्गावती देवी ने सभी उपस्थित अतिथियों और संगठन के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश कांत गुर्जर, राजेश विश्वकर्मा, मनीष यादव, दिनेश गुप्ता, प्रकाश केशरी, डॉ. देवकुमार, प्रिंस गुप्ता, आदर्श चौबे सहित विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.