मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news akhand manas path was grandly concluded in rihandeshwar dham

Sonbhadra News: रिहंदेश्वर धाम में अखंड मानस पाठ का हुआ भव्य समापन.

रिहंदनगर के एनटीपीसी परिसर में स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था जिसका समापन आज साढ़े बारह बजे हुआ। इस पाठ में सिंगरौली से पधारे विद्वान पंडितों के साथ स्थानीय भक्तों ने भी भाग लिया।

sonbhadra

4:38 PM, Feb 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: रिहंदेश्वर धाम में अखंड मानस पाठ का हुआ भव्य समापन.
logo

हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

रिहंदनगर के एनटीपीसी परिसर में स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर संगीतमय अखंड रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया था जिसका समापन आज साढ़े बारह बजे हुआ। इस पाठ में सिंगरौली से पधारे विद्वान पंडितों के साथ स्थानीय भक्तों ने भी भाग लिया। मानस पाठ के समाप्त होने पर परियोजना प्रमुख संजय असाटी एवं महाप्रबंधक (ओएंडएम) पी.के. नायक, धन्वंतरि चिकित्सालय की महाप्रबंधक मोनीशा कुलश्रेष्ठ ने आरती किया। इस आरती के कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा, जी.सी. साहू , निशांत कमल, राकेश राय, एस.एन. पाठक, प्रमोद द्विवेदी, आर.एन. वर्मा, ओ.पी. कुशवाहा, संजय कुमार, टी.डी. तिवारी, अवनीश पांडे, अमित साह, रूद्र देव दुबे, रामजी द्विवेदी आदि के साथ सैकड़ों भक्तजनों ने भाग लिया। तत्पश्चात मन्दिर के हवन कुंड में विशाल हवन का आयोजन किया गया जिसमें परियोजना प्रमुख संजय असाटी के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर पुण्य का लाभ उठाया । तत्पश्चात मंदिर समिति के द्वारा मंदिर में उपस्थित जनसमूह के बीच प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद वितरण में रामानंद यादव, रंजय सिंह, कृष्ण भगवान पाठक, विकास दुबे, मुकेश त्रिपाठी, मंदिर के पुजारी विजय दुबे, रिंकेश उपाध्याय ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष संजीव खेड़ा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे सभी भक्तों एवं कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि रिहंदेश्वर महादेव सभी का कल्याण करेंगे। अंत में बोल-बम का नारा है- भोला एक सहारा है तथा हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.