Sonbhadra News: व्यापारियों की सुरक्षा एवं बेहतर कानून-व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन.
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सोनभद्र में व्यापारियों की सुरक्षा और बाजारों में बेहतर कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलिस गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, पार्किंग व्यवस्था सुधारने और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की मांग की गई। पदाधिकारियों ने पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
sonbhadra
7:44 PM, Nov 20, 2026
Share:


व्यापारियों की सुरक्षा, बेहतर कानून-व्यवस्था की मांग पर व्यापार मंडल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा, बाजारों में बेहतर कानून-व्यवस्था तथा पुलिस और व्यापारियों के बीच आपसी समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रभारी मुख्य संरक्षक सोनभद्र हाजी सलीम हुसैन, जिला अध्यक्ष धीरेंद्र जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद कैफ एवं नगर अध्यक्ष ओबरा आदिल खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए व्यापारियों की सुरक्षा से जुड़े विभिन्न सुझाव और मांगें रखीं। ज्ञापन में प्रमुख बाजारों में पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, व्यापारिक क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों को बढ़ावा देने, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था बेहतर करने, साइबर अपराधों के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने तथा थाना स्तर पर पुलिस अधिकारियों और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों के बीच समय-समय पर बैठक आयोजित करने की मांग की गई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन और व्यापारी समाज एक-दूसरे के सहयोगी हैं। आपसी तालमेल और सहयोग से जनपद में शांति, सुरक्षा एवं बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है। अंत में सभी पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि व्यापार मंडल जनहित और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का हर संभव सहयोग करता रहेगा।


