Sonbhadra News: चार्ज लेते ही एक्शन मोड में आए नए बीईओ, शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति पर रहेगा जोर.
नगवा ब्लॉक के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी जयंत कुमार भारती ने कार्यभार ग्रहण करते ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार की प्राथमिकताएं तय कीं। उन्होंने विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति और निपुण बच्चों को तैयार करने पर जोर दिया। मिड-डे मील की गुणवत्ता, नियमित निगरानी और विद्यालयों के निरीक्षण को भी प्राथमिकता देने की बात कही।
sonbhadra
6:45 PM, Nov 20, 2026
Share:


नगवा के नवागत बीईओ जयंत कुमार भारती का कार्यभार संभालने पर पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: कन्हैया यादव, नगवा।
सोनभद्र।
विज्ञापन
नगवा ब्लॉक के नवागत खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जयंत कुमार भारती ने कार्यभार ग्रहण करते ही शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अपनी प्राथमिकताएं तय कर दी हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाएगी। विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के साथ बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर रहेगा। बीईओ जयंत कुमार भारती ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बच्चों को निपुण बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। इसके लिए विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण और अनुशासन बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने मिड-डे मील योजना को लेकर भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, समयबद्ध संचालन और नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर भोजन उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग की सभी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। इसके साथ ही विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करने की अपील की।


