ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news allegation of assault on a shopkeeper in konga village the victim requested for action

Sonbhadra News: कोंगा गांव में दुकानदार से मारपीट का आरोप, पीड़ित ने लगाई कार्रवाई की गुहार.

बभनी के कोंगा गांव में दुकानदार दीपक कुमार ने कई लोगों पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बभनी थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है।

sonbhadra

5:40 PM, Oct 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: कोंगा गांव में दुकानदार से मारपीट का आरोप, पीड़ित ने लगाई कार्रवाई की गुहार.
logo

बभनी थाना परिसर के सामने खड़े दीपक कुमार ने दुकानदार से मारपीट मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में एक दुकानदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित दीपक कुमार ने आरोप लगाया है कि 17 अक्टूबर को दुकान पर मौजूद रहने के दौरान कुछ लोग पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उन्हें काफी चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दीपक कुमार, निवासी कोंगा, थाना बभनी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह घटना के समय अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान राजकुमार यादव, शिवकुमार, रामवृक्ष, सुरेश कुमार, दयाशंकर सहित अन्य लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि पहले गाली-गलौज की गई और मोबाइल फोन से मारने-मिटाने की धमकी भी दी गई। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित के अनुसार, मारपीट के दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी कि वे ट्रैक्टर चलवाएंगे और वह कुछ नहीं कर पाएगा। दीपक का कहना है कि उनका भाई आरोपित पक्ष के यहां ट्रैक्टर चलाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद भी उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह भयभीत हैं। पीड़ित ने अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.