Sonbhadra News: KCC के नाम पर आदिवासी किसान से 3.10 लाख की ठगी का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच.
बभनी के राजा सरई गांव में किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर किसान से 3.10 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित राम प्यारे का आरोप है कि 5 लाख रुपये का KCC बनवाने के बाद बिचौलियों ने उससे रकम ली, जिसमें 1.40 लाख रुपये वापस हुए। बाकी 1.70 लाख रुपये को लेकर शिकायत के बाद सीओ के निर्देश पर पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
5:55 PM, Sep 29, 2026
Share:


KCC के नाम पर कथित ठगी की शिकायत लेकर बभनी थाने पहुंचे किसान राम प्यारे, साथ में शिकायत पत्र।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के राजा सरई गांव में एक आदिवासी किसान से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के नाम पर 3 लाख 10 हजार रुपये की ठगी हुई है। बिचौलियों ने किसान के नाम पर KCC बनवाया और पैसे ले लिए। पीड़ित किसान राम प्यारे ने बताया कि मई महीने में बिछियारी के मुन्नीलाल और किरबिल के नीरज जायसवाल ने यूको बैंक म्योरपुर शाखा से 5 लाख रुपये का KCC बनवाया। कार्ड बनने के बाद म्योरपुर में एक घर पर उनसे 3 लाख 10 हजार रुपये ले लिए गए। किसान ने जब पैसे मांगे तो बिचौलियों ने बैंक कमीशन का बहाना बनाया। पीड़ित ने 30 जून को बभनी थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाने में हुए समझौते में 1 लाख 40 हजार रुपये वापस कराए गए, लेकिन बाकी 1 लाख 70 हजार रुपये नहीं मिले। थक हारकर पीड़ित ने दुद्धी के क्षेत्राधिकारी (CO) को सूचना दी। CO के निर्देश पर अब पुलिस मामले की नए सिरे से जांच कर रही है। मंगलवार को शिकायतकर्ता को बुलाकर उसका पक्ष जाना गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।



